बुधवार, 4 जनवरी 2012

ऊर्जा दक्षता

कृषि


कृषि

जल को पंपिंग के माध्यम से बाहर निकालना
इन पम्प सेटों की कार्यक्षमता में छोटे-बड़े संशोधनों सहित 25 से 35 प्रतिशत के सुधार की संभावना होती है, जैसे इसकी जगह आईएसआई वाले पम्पों को प्रयोग में लाना।
  • बड़े वॉल्व के चलते विद्युत /डीज़ल बचाने में मदद मिलती है क्योंकि कुँआ से पानी बाहर निकालने में अल्प ईंधन व ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
  • • पाईप में घुमाव व गाँठ जितना कम होगा, उसी मात्रा में ऊर्जा को भी बचाया जा सकता है।
  • किसान पाईप की ऊँचाई को 2 मीटर तक कम करके डीजल की बचत कर सकते हैं।
  • पम्प अधिक कारगर तब होता है जब उसकी ऊँचाई कुएं के जल स्तर से 10 फीट से अधिक न हों।
  • अच्छी गुणवत्ता वाले पीवीसी सेक्शन पाईप का इस्तेमाल करें ताकि 20 प्रतिशत तक की ऊर्जा व विद्युत को बचाया जा सके।
  • निर्माणकर्ता के निर्देशानुसार पम्प सेटों में नियमित तौर पर तेल व ग्रीस का प्रयोग किया जाना चाहिए।
  • वोल्टेज व ऊर्जा संरक्षण की स्थिति को सुधारने के लिए मोटर सहित उपयुक्त आईएसआई मार्क वाले कैपासिटर का प्रयोग करना चाहिए।
  • दिन के समय बल्बों को बंद रखें।

पुनः चक्रित कागज


पुनः चक्रित कागज

कागज बनाते समय पुनः चक्रित कागज कम प्राकृतिक संसाधन और कम विषाक्त रसायन का उपयोग करता है। यह बताया गया है कि 100 प्रतिशत अवशेष कागज से एक टन कागज का निर्माण किया जा सकता है।
* यह लगभग 15 वृक्षों को बचाता है।
* लगभग 2500 किलोवाट ऊर्जा की बचत करता है।
* लगभग 20 हजार लीटर पानी बचाता है।
* लगभग 25 किलो ग्राम वायु प्रदूषण को कम करता है।

भोजन पकाने में


भोजन पकाने में

  • खाना बनाने में ऊर्जा क्षमतावाले चूल्हों का प्रयोग करें।
  • खाना बनाते समय बर्तन को ढक कर रखें। इससे खाना बनाते समय ऊर्जा की बचत होती है।
  • खाना बनाने से पहले अनाज को भिगोये रखें।

प्रकाश व्यवस्था में


प्रकाश व्यवस्था में

  • जब उपयोग में न हो, बल्ब बुझा दें।
  • ट्यूब लाईट, बल्बों तथा अन्य उपकरणों पर जमी हुई धूल को नियमित रूप से साफ करें।
  • हमेशा आईएसआई मुहर लगे बिजली उपकरणों और साधनों का प्रयोग करें।
  • अपनी ट्यूब लाइट और बल्बों को ऐसी जगह लगाएँ जहाँ प्रकाश आने में दिक्कत न हो।
  • ऊर्जा बचाने के लिए सीएफएल बल्ब का प्रयोग करें।

घर में

ऊर्जा संरक्षण क्यों ?


ऊर्जा संवर्द्धनकारी प्रौद्योगिकी